अश्विनी यदुवंशी ने किया छाता क्षेत्र का नाम रोशन

मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित पीसीएस लोअर के परिणाम में ग्राम रनवारी निवासी पूर्व बार अध्यक्ष अजय कुमार की पुत्री अश्विनी यदुवंशी ने 143वीं रैंक प्राप्त कर ग्राम एवं जिले का नाम रोशन किया है । उन्हें को-आपरेटिव इंस्पैक्टर के पद पर नियुक्ति दी गयी है । परिजनों के अनुसार अश्विनी द्वारा कभी भी कोई कोचिंग अथवा ट्यूशन आदि का सहारा नहीं लिया । जादौन बाहुल्य क्षेत्र में वह पहली महिला आफीसर नियुक्त हुई हैं । उनकी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय ज्ञान पुष्प विद्या मंदिर,सरस्वती विद्या मंदिर,छाता एवं गॉधी इण्टर कालेज तथा स्नातक की डिग्री श्रीजी बाबा इन्स्टीट्यूट से ली गयी है । अश्विनी ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर,परिजनों के साथ साथ अपने गुरूजनों को भी दिया है । इनकी उपलब्धि पर उपजिलाधिकारी छाता डा0 राजेन्द्र पैंसिया,नगर पंचायत चेयरमैन चन्द्रप्रकाश उर्फ बाबी,ग्राम सैमरी के प्रधान सतपाल सिंह,पूर्व चेयरमैन चौ0 जगपाल सिंह,छाता देहात के प्रधान प्रतिनिधि चौ0 जसवंत सिंह हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*