वृन्दावन/मथुरा(ब्यूरो)-
भले ही प्रदेश की योगी सरकार द्वारा वृन्दावन को नगर पालिका से निगम और निगम से तीर्थ स्थल घोषित कर दिया
गया है लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है कहीं गंदगी के ढेर लगे हुए तो कहीं नालियों से निकली सिल्ट उठने का इंतजार कर रही इतना ही नही बल्कि कई क्षेत्रो का हाल इस कदर बेहाल है कि क्षेत्र में बने नालो से सिल्ट न निकलने कारण नालो का गंदा पानी सड़को पर आजाने से सड़के पूरी तरह ताल तलेया बनी हुई है, ऐसा ही कुछ हाल निगम के बार्ड संख्या 41 ब 44 के अंतर्गत आने बाली घनी आबादी बाली गोरानगर कालोनी का है, जहां कई महीनों क्षेत्र का नाला साफ न होने कारण क्षेत्र की सड़कें ताल तलैया बनी हुई है, जिसके चलते स्थानीय लोगो को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है,
इस समंध में स्थानीय दुकानदार बॉबी अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि जब से नगर पालिका निगम शामिल हुई यह नजारा देखना तो आम बात हो गया है, क्योकि पहले तो वह स्थानीय कार्यालय में जाकर किसी न किसी प्राकार से क्षेत्र की समस्या को स्थानिय अधिकारियों तक रखकर अपना कार्य करा लेते थे लेकिन अब अपना दुखड़ा रोये भी तो किसके आगे कोई सुनने बाला ही नही है |वही जब इस सम्बन्ध में वृन्दावन का दौरा करने आये मथुरा वृन्दावन नगर निगम मेयर मुकेश आर्यबन्धु से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा समय समय पर क्षेत्र का मुआयना कियाजाता है | क्योंकि धार्मिक नगरी वृन्दावन स्वच्छ एबं साफ सुथरा रखना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही उन्होंने ने गोरानगर कालोनी में नाला चोक हो जाने के सवाल पर कहा की कैलाश नगर के समीप बड़ी सीबेज लाइन टूट जाने के कारण क्षेत्रबासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल लाइन को ठीक कराने के आदेश द्व दिये गए है जल्द ही लाइन को ठीक कर दिया जाएगा जिससे कि स्थानीय लोगो को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके।
रिपोर्ट – Sumit agrawal






