नाबालिग के संग 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

राजस्थान के भरतपुर जिले में 3 लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला. यही नहीं आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया है.

वारदात भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र की है. जहां गांव ललिता मुड़िया में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की को बीती 31 मार्च की देर रात गांव के ही एक पड़ोसी युवक मुनेश सिंह ने अगवा कर लिया था. वह लड़की को अगवा कर गांव के बाहर एक दुकान पर ले गया. जहां उसने अपने दो साथियों भोला और बंटी के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप किया.

इसी दौरान उन लोगों ने लड़की की अश्लील वीडियो भी बना ली. वारदात के बाद आरोपी पीड़ित लड़की को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया. पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई.

इसके बाद पीड़िता के पिता ने हलैना थाना जाकर तीन आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे भुसावर न्यायालय में पेश किया और उसके बयान दर्ज कराए. पुलिस पीड़ित लड़की की कॉउंसलिंग भी करा रही है.

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं. लेकिन अभी आरोपी फरार चल रहे हैं. एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश भी भेजी गई है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर जल्दी उनकी गिरफ्तारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*