पाक में प्रेग्नेंट सिंगर को लाइव शो में मारी गोली, फरमाइश पर गाना गाने से किया था इनकार

पाकिस्तान में एक शख्श ने गर्भवती (प्रेग्नेंट) सिंगर की लाइव शो में इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि सिंगर ने उसके फरमाइश पर गाने नहीं गाए.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लरकाना जिले में एक शख्श ने गर्भवती सिंगर की लाइव शो में इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि सिंगर ने उसके फरमाइश पर गाने नहीं गाए. डॉन न्यूज के के मुताबिक, 24 वर्षीय सिंगर समीना समून की मंगलवार को एक समारोह में तारिक अहमद जटोई नाम के शख्स ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह वहां मौजूद लोगों के लिए गीत गा रही थीं. वह समीना सिंधू के नाम से भी जानी जाती थीं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि समीना सिंधू स्टेज पर गाना गा रही हैं और कुछ मनचले स्टेज पर नोट उड़ा रहे हैं. तभी सिंगर को गोली लगती है और वह गिर जाती है. गोलियों की आवाज के बाद वहां अफरातफरी मच जाती है.

आरोपी जटोई कथित रूप से नशे में था, गोली मारने से पहले अपनी बात मनवाने के लिए उसने समीना सिंधू को परेशान भी किया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. समीना को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृत गायिका के पति ने मीडिया को बताया कि वह छह महीने की गर्भवती थीं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*