मथुरा में भी सांसद हेमा मालिनी धरने पर बैठी

मथुरा : संसद का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाने के कारण सत्ता रूड भाजपा इसे विपक्ष की देन बता रही हैं, इसी के विरोध में पार्टी के सांसद देश भर में गुरुवार को उपवास धरना प्रदर्शन कार्यक्रम कर रहे है,, इस कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कान्त शर्मा ने भी उपवास और धरना दिया ।
मथुरा के विकाश बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास और धरना दे रहे भाजपा के यह नेता विपक्ष का विरोध कर रहे है, भाजपा की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का मानना है कि संसद का बजट सत्र विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया, यह पहली बार हुआ है में खुद राज्यसभा में 6 साल रही थोड़ा बहुत होता है बाद में खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार विपक्ष के नेताओं ने छोटे बच्चों की तरह सिटी बजायी हंगामा किया जिसकी बजह से संसद नहीं चल पाई । इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विकाश के प्रस्ताव पास होने थे, जो हंगामे के कारण नहीं हो पाए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*