फरह। देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

अग्रवाल मैरिज होम फरह के परिसर में सोमवार को नव-मनोनीत सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सदर अनुनय के जैन मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत में उपजिलाधिकारी ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सभासद,परमानंद अग्रवाल, ओमवती शर्मा,जगदीश बघेल नगर के विकास और जनहित के कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।
विधायक पूरन प्रकाश ने सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि मनोनीत सभासदों की नियुक्ति से नगर पंचायत की कार्यक्षमता और बढ़ेगी। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशाषी अभियंता शिवकुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष सालगिराम वटीया,जेपी वर्मा,जिला मंत्री भाजपा सुरेश तरकर,दिनेश तरकर,डॉ अजय कुंतल,पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा सहित नगर पंचायत के सभी सभासद,कर्मचारी ओर फरह गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।






