मथुरा।डॉ देवेन्द्र गोस्वामी संपादक,डीडीयू न्यूज़

परखम गौ ग्राम में 10 अप्रैल से पूज्य केलाशनन्द महाराज जी की भव्य राम कथा आयोजित होगी। आयोजन समिति ने बताया कि कथा की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भीकम चंद दुबे ने बताया कि पंडाल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण की पूरी योजना बना ली गई है। प्रचार-प्रसार के लिए केके शुक्ला ने बताया कि उनके तीन रथ राम कथा के बैनरों से सजकर ब्लॉक स्तर पर घूम रहे हैं, जिससे गाँव-गाँव निमंत्रण पहुँचाया जा रहा है।
कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने आर्थिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा करते हुए कहा कि सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आयोजन के दौरान धाम के निदेशक सोनपाल सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर राम कथा का लाभ लेने और धर्म-लाभ अर्जित करने की अपील की है। स्मारक मंत्री केशव शर्मा और गौशाला मंत्री हरिशंकर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।






