मथुरा। फरह क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस बेमौसम मार ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राम सोनारा
पींगरी, पिपरौठ, मेघपुर, रैपुराजाट, कोह, मिर्जापुर, दौलतपुर, रहीमपुर, नगला चंद्रभान, विशु, बड़ौदा, सुमपुरा, नगला राधा, गधा, लातीपुर और शाहपुर,परखम,जमालपुर सहित पूरे फरह क्षेत्र के कई गांव इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

ओलों की तेज मार से गेहूं और सरसों जैसी रबी की फसलें खेतों में गिरकर खराब हो गई हैं। फसल कटाई के समय आई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है और उन्हें आर्थिक संकट में डाल दिया है।
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल का सर्वे कराया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते राहत नहीं मिली, तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जहां सुबह हुई तेज बारिश के साथ ओलों से जमीन सफेद हो गई रिकॉर्ड तोड़ पड़े ओले






