मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

चैत्र नवरात्र में नवमी पर कन्या-लांगुरा पूजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। परंपरागत रूप से जहां पहले हलुवा-पूरी और चने का प्रसाद बांटा जाता था, वहीं अब इसमें बदलाव नजर आने लगा है। लोक कन्या-लांगुराओं को आकर्षक उपहार भी भेंट कर रहे हैं।
उपहार पाकर कन्या-लांगुराओं के चेहरे खिल रहे हैं। पूजन में शामिल होने वाली कन्याओं को टिफिन बॉक्स, चॉकलेट बॉक्स, स्कूल बैग, और अन्य उपयोगी वस्तुएं भेंट की जा रही हैं। बाजार से लांगुर, लगुरुओं के लिए अच्छे उपहार खरीदें हैं। वही छोटे बच्चों के लिए लोग खिलौने और स्टेशनरी भी गिफ्ट दिए।
श्रद्धालु रीना अग्रवाल, सीमा ठाकुर,प्रीति चौधरी का कहना है कि बच्चों को खुश करने के लिए यह पहल की जा रही है। हालांकि, बुजुर्ग सादगी से पूजन करने की सलाह दे रहे हैं। श्रद्धालु चंचल शर्मा का कहना है कि नवमी पूजन पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही है।






