फरह।देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

आगरा मथुरा हाइवे स्थित , फराह देवी मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को महिलाओं ने माता की भेट ओर लांगुरिया गाए।
इस मौके पर मंदिर सेवक शिवराम शर्मा ने बताया कि फरह मंदिर पर कस्बा के साथ दर्जन भर गांव के लोग भी आते हैं। कल नवमी वाले दिन कसवा में काली की यात्रा निकलेगी, शाम माता की भेट के साथ मेला भी लगेगा।
शिवराम शर्मा ने बताया कि फरह देवी मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से लोग माता की पूजा करने आते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में हर साल नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और मेला लगाया जाता है।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और माता की पूजा-अर्चना की।






