माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध होगी कार्रवाई- सीओ अनिल कपरबान

फरह। देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

आगामी महाशिवरात्रि और होली व रमजान पर्व को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना फरह परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकार रिफायनरी अनिल कपरवान ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। चेतावनी दी कि यदि कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरह थाना प्रभारी छोटे लाल वर्मा ने सभी ग्राम पंचायतों से पधारे प्रधान और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और वाहनों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का भी आग्रह किया गया। उन्होंने जुलूस के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करने, डीजे की आवाज सीमित रखने तथा मार्ग में झूलते तारों या अन्य अवरोधों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए। फरह थाना अध्यक्ष छोटे लाल वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति में आमजन के साथ खड़ा है। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत थाने को देने का आग्रह किया, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

 

बैठक में एसएसआई महिपाल सिंह, महिला एसआई रेखा शर्मा,एसआई आनन्द शर्मा, एसआई अजय मलिक, ओमी प्रधान, जितेन्द्र प्रधान, नन्द किशोर पूर्व प्रधान, हरेंद्र प्रधान, राकेश सिंह चौहान प्रधान, थान सिंह प्रधान, हाकिम सिंह,राधे, सुखपाल प्रधान, जीतू प्रधान, मक्खन सिंह, राजकुमार, जीतू चौहान, मनीष पचौरी सभासद, शैलेश शर्मा सभासद, हुकम सिंह सभासद प्रतिनिधि आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*