जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत जिला अस्पताल/जिला चिकित्सालय में भर्ती 01 घायल यात्री का कुशलक्षेम जाना।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि घायल यात्री को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए।

जनपद मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 88 नोएडा से आगरा की तरह दुखद सड़क दुर्घटना हुई है। दिल्ली से कानपुर देहात जा रही थी बस। बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर साइड में खड़ी थी, यात्री शौचालय आदि हेतु बस से बाहर खड़े थे। बस को एक डीसीएम (ट्रक कंटेनर) द्वारा पीछे से टक्कर मारा गया। उक्त सड़क दुर्घटना में 6 यात्रियों/व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। सभी मृतकों की पहचान हो गई है। 1 यात्री घायल है, जिसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उपचार किया जा रहा है। सभी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य हेतु भेज दिया गया है






