एनसीआरटी और परिषद की पुस्तके प्रकाशित कर रहे प्रकाशकों का किया निरीक्षण
. इस बार बोर्ड ने किए कुछ प्रकाशक सस्ते मूल्य में पुस्तक छापने के लिए अधिकृत
…………………………………..

मथुरा। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आगरा ने शुक्रवार को एनसीआरटी और बोर्ड परीक्षा के अनुरूप पाठयपुस्तक पुत्सक प्रकाशित करने वाली प्रिंटिंग प्रेसों का निरीक्षण किया और वास्तविकता का अवलोकन किया। जेडी मेसर्स सिंघल एजेन्सीज, लखनऊ द्वारा मुद्रित की गई पाठ्यपुस्तकें मुद्रित स्थान डी-32 इडस्ट्रियल एरिया साइट ए मथुरा तथा अनुबंधित मुद्रक जीटेक प्रिन्ट वर्क्स सी-25/1 इंडस्ट्रियल एरिया साइट ए मथुरा पहुंचे और मुद्रित की गयी पुस्तको की संख्या एवं गुणवत्ता के परीक्षण हेतु उनके प्रिंटिंग प्रेस का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जेडी डॉ मुकेश अग्रवाल ने बताया कि
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नवीन सत्र के लिए सस्ते मूल्य पर कक्षा नौ दस, ग्यारह और बारह हेतु पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकें बाजार में फरवरी माह में उपलब्ध करा दी गई है, जिससे कि विद्यार्थी सस्ते मूल्य पर एन सीईआरटी पर आधारित पुस्तकों को खरीदकर अध्ययन कर सकेंगे और निजी प्रकाशक अपनी पुस्तकों को महंगे दाम में बेचकर गरीब अभिभावकों की जेब नहीं काट सकें। मथुरा में प्रिंटिंग प्रेसों का निरीक्षण संतोषजनक मिला। श्री अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण
सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र०, प्रयागराज के पत्र 03-02-2026 के अनुपालन में किया गया। शैक्षिक सत्र 2026-27 की एनसी ईआटी एवं परिषद की पुस्तकों की गुणवत्ता और संख्या जांची गई।






