गोवर्धन।ग्राम जुल्हेंदी स्थिति श्रीचित्रगुप्त पीठ में 51 फ़ीट ऊंची ब्रह्माजी की भव्य मूर्ति का हुआ अनावरण

-चित्रगुप्त पीठ पर वन मंत्री अरुण सक्सेना बोले, ब्रज में बंदरों के आतंक पर जल्द बनेगी ठोस व्यवस्था हरी भरी दिखेगी ब्रजभूमि

DDU NEWS 

गोवर्धन। रविवार को अध्यात्म और भक्ति का संगम देखने को मिला।राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर जुल्हैंदी में स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ पर 51 फीट ऊँची भगवान ब्रह्मा जी की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया।इस ऐतिहासिक अनावरण समारोह का नेतृत्व स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने किया।मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना उत्तराखंड के जल मंत्री दिनेश आर्य महामंडलेश्वर और अनेक साधु-संतों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनेता संत‌ श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। स्वास्तिक प्रोपर्टी एंड ग्रुप के चेयरमैन मयंक सक्सेना ने मंत्री व सभी साधु संतों का स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि ब्रज में बंदरों के आतंक से लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी।उन्होंने बताया कि ब्रज की धार्मिक पर्यावरणीय और पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां व्यवस्थित वन्यजीव प्रबंधन योजना तैयार की जा रही है।वन मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश को हरियाली के मामले में उत्तराखंड की तरह हरा भरा प्रदेश बनाया जाएगा।उन्होंने घोषणा की कि वृंदावन में दो नए पार्क विकसित किए जाएंगे जहां हरियाली पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान‌ भजन, कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया।स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने कहा कि भगवान ब्रह्मा जी की यह विशाल मूर्ति ब्रजभूमि की धार्मिक पहचान को और सशक्त करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को सनातन परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगी। इस सुअवसर पर पर्यवरण मंत्री अरुण सक्सेना, जल मंत्री उत्तराखंड दिनेश आर्य, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, चक्रमणि त्रिपाठी महाराज,स्वास्तिक प्रोपर्टी ग्रुप के चेयरमैन मयंक सक्सेना, अजय सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*