रिफायनरी।बालिकाओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी

– मिशन शक्ति अभियान के तहत रिफाइनरी पुलिस ने लगाई चौपाल

DDU NEWS

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा मैक डी परिसर में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं व महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, तथा महिला हेल्प डेस्क से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। चौपाल के दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका, शक्ति दीदी अभियान, और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। एसआई मोनालिसा ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। “मिशन शक्ति” के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*