गोवर्धन।पराली जलाने पर प्रशासनिक सख्ती, जलाने पर लगेगा जुर्माना 

DDU NEWS 

गोवर्धन। तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की समस्या पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। गोवर्धन मंडी परिसर में पराली जलाने के खिलाफ मुनादी कराई गई। तहसील में एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने जूम मीटिंग का आयोजन कर क्षेत्र के प्रधान, संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि पराली जलाना प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ मिट्टी, जलवायु और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। समस्या के समाधान को तहसील कर्मी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें और पराली जलाने की हानि के बारे में जानकारी दें। सख्त चेतावनी दी कि पराली जलाने पर संबंधित किसान पर जुर्माना लगाया जाएगा। एसडीएम ने निर्देश दिए कि धान कटाई में प्रयोग होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर पर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्रा रीपर, स्ट्रा रेक अथवा बेलर का प्रयोग अनिवार्य बताया। यदि कोई कंबाइन बिना इन उपकरणों के चलता मिला तो उसे तत्काल सीज कर मालिक के खर्चे पर स्ट्रा मैनेजमेंट लगवाने के बाद ही छोड़ा जाएगा। उन्होंने पुलिस को भी निर्देशित किया कि पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान तहसीलदार सुशील गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*