गोवर्धन।महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महिला श्रद्धालुओं को जागरूक करतीं महिला चौकी प्रभारी सुनीता सिंह।

DDU NEWS 

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा परिक्रमा मार्ग में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। सोमवार को चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। महिलाओं और बालिकाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण, डिजिटल एरेस्टिंग और झूठी अफवाहों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम के प्रति सतर्कता और बचाव के उपाय सुझाए दिए गए। सरकारी योजनाएं और कार्यक्रम, सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी गई। बाल कल्याण कार्यक्रमों और बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। बाल मजदूरी रोकथाम और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए 1090, साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930, आपातकालीन चिकित्सा सहायता 108, तत्काल पुलिस सहायता 112, बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए 1098 पर फोन कर सहायता के बारे में बताया। मिशन शक्ति टीम ने जन चौपाल में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। अभियान के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, पंपलेट वितरित किए गए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों का लाभ उठा सकें। इस दौरान महिला चौकी प्रभारी एसआई सुनीता सिंह के साथ एसआई निशिता शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*