सत्यप्रकाश, DDU NEWS

मथुरा।आगरा दिल्ली हाईवे पर रिफाइनरी के नजदीक बरारी कट को प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से बंद किए जाने के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन (अन्नदाता) द्वारा हाईवे पर शांतपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर पुलिस बल व दुकानदार व क्षेत्रीय लोगो ने बरारी कट पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग रखी वही जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन थाना रिफाइनरी प्रभारी अजय वर्मा को दिया।इस दौरान
डॉ. जे.एस. जाट,राष्ट्रीय अध्यक्ष)
भूरा पहलवान,प्रदेश अध्यक्ष विनीत उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष रमेश चंद,मण्डल महासचिव आदि लोग मौजूद थे।यूनियन के लोगों ने कहा कि यह तो केवल एक शुरुआत है। यदि प्रशासन द्वारा बरारी कट की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बाध्य होकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा।
हमारी माँग है कि बरारी कट को अविलंब खोला जाए।






