DDU NEWS

फरह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ हेडगेवार द्वारा 1925 में नागपुर में स्थापित, और आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन, 2 अक्तूबर २०२५ विजयादशमी के दिन अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष का प्रथम उत्सव विजयादशमी मनाने के लिए संपूर्ण भारत में स्वयंसेवकों ने विभिन्न कार्यक्रम नियोजित किए हैं।इसी क्रम में फरह और ओल में स्वयंसेवकों ने गीत के साथ पथ संचलन का आयोजन किया, जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण उत्साह उमंग से पूर्ण गणवेश में संचलन में सहभागी हुए।

प्रांत के सामाजिक सदभाव प्रमुख भवेंद्र का बौद्धिक प्राप्त हुआ।जिला प्रचार प्रमुख राम पाठक,सह खंड कार्यवाह नरेंद्र शर्मा,कार्यवाह आयुष,लक्की,मित्तल,सिद्धार्थ,दीपक, विक्रांत,बृजेश,हरिओम, वेदप्रकाश,प्रेम,मनीष,वीरेंद्र मनीष ओझा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






