गोवर्धन।परिक्रमा मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान

गोवर्धन में गांधी जयंती पर सफाई अभियान के दौरान एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी व अन्य।

DDU NEWS

गोवर्धन। गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। गुरुवार को एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने परिक्रमा मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, इसमें निरंतरता होनी चाहिए। सीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यदि स्थानीय लोग सफाई को लेकर जागरूक हों तो यह अभियान और भी सफल होगा। ईओ चैतन्य तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी निभाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

नायब तहसीलदार मीनू राजपूत व सीपी यादव ने कहा कि हमें रोजाना स्वछता का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान सीओ अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार सुशील गुप्ता, ईओ चैतन्य तिवारी, चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा, साधुराम, मोहन श्याम सहित अन्य लोगों ने परिक्रमा मार्ग पर सफाई कर इस अभियान में शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*