प्रदेश में व्यापारी और बेटियों सुरक्षित – राज्यमंत्री रघुराज

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
श्रमिक मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा,मोदी जी ने इसको देखते हुए जीएसटी में पचास प्रतिशत तक की छूट दे दी है।योगी जी कहते हैं बेटी और व्यापारी को छेड़ा तो उसको मैं छोड़ूंगा नहीं।उद्योग के माध्यम से मान,अभिमान और सहमान से जीने का एक रास्ता प्रदेश भाजपा सरकार ने उद्यमियों को दिया है।श्रम विभाग ने 32 लाख लोगों को रोजगार दिया।एक करोड़ 85 लाख उत्तर प्रदेश में मेरा रजिस्टर्ड मजदूर है।योगी जी के आहान पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए हर जिले में एक विद्यालय बनाया जा रहा है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।अभी यह मॉडलों के रूप में 18 मंडलों में बन चुके हैं। आत्मनिर्भर पर जोर देते हुए उक्त शब्द औद्योगिक क्षेत्र रिफाइनरी में आयोजित उद्यमियों के द्वारा बनाये जा रहे स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत एक मजबूत और विकसित भारत पर जोर देते हुए स्वच्छ उद्योग स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुख्य अतिथि श्रम विभाग उत्तर के राज्य मंत्री ठा रघुराज सिंह ने व्यक्त किये।वहीं विशिष्ट अतिथि मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने उद्यमियों को हर प्रयास मदद और उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही।कार्यक्रम के पश्चात औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण अभियान के तहत अनेक पौधे लगाए गए।200 डस्टबिन का वितरण न्यूट्रिका फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।फैक्ट्रियों से नियमित कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की शुरुआत की गई।
एसोसिएशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यमियों,श्रमिकों, कर्मचारियों और आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपने धन्यवाद ज्ञापन कर बताया कि संगठन द्वारा अब तक 20,000 से अधिक पौधारोपण, कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर व्यवस्था, सड़क, नालियों व स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, पार्क सौंदर्यीकरण, एवं उद्यमियों की समस्याओं को विभागों तक पहुँचाने जैसे कार्य किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि साइट-बी इंडस्ट्रियल एरिया को पूरे प्रदेश में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य उद्यमी एकता से ही संभव है।
इस दौरान उद्योग उपायुक्त मथुरा रामेंद्र सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा आगरा चंद्रकेश मौर्य,जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्याम सिंघल,प्रदुम सिंगल,हरेंद्र चौधरी,प्रवीण मित्तल,मानस रघुवंशी,गंधर्व सेठी,कमलजीत सिंह,राजेश गोयल,संदीप बंसल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
••••••••
स्वच्छ भारत के तहत बच्चों द्वारा किया गया कार्यक्रम रहकर आकर्षण का केंद्र

कमल सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल बमूरी,बरारी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन रंगारंग कार्यक्रम करके दर्शन को का मन मोह लिया।स्वच्छता,गंदगी,दूषित जल, शुद्ध जल,शुद्ध वातावरण अशुद्ध वातावरण,कूड़ा और डस्टबिन जैसे छोटे-छोटे नाटक के कार्यक्रम कर स्वच्छता का उद्देश्य जाहिर कर दर्शकों को समझाया।
उनके अभिनय और गायन में छिपी मासूमियत और गहराई ने यह साबित कर दिया कि आने वाली पीढ़ी हमारे इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रंगारंग कार्यक्रम संचालन विनीता होलकर और माखनलाल बघेल ने किया।






