सत्य प्रकाश,DDU NEWS

मथुरा। बाद स्थित केंद्रीय विद्यालय में हुई थी पांचवीं डिस्ट्रिक्ट मथुरा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सातवीं की छात्रा ने चैंपियनशिप जीतकर परचम लहराया है।क्रिस्टल चौधरी पुत्री अशोक चौधरी निवासी पुष्पकुंज डीपीएस विद्यालय की छात्रा है। शुरू से ही छात्रा को स्केटिंग का शौक रहा है।बीते दिन केंद्रीय विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में छात्रा ने प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।वहीं बिहार की ओजस्वी ने प्रथम स्थान और आगरा की कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।अलीगढ़ निवासी क्रिस्टल चौधरी के पिता अशोक चौधरी ने बताया डिस्ट्रिक मथुरा रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।अगले महीने स्टेट चैंपियनशिप में भी भाग लेगी जिसकी तैयारी चल रही है।ठा केके सिंह,अरुण सिंह चौहान,विनोद सिंह,सुरेश सिंह,विष्णु प्रताप सहित अन्य लोगों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।






