मथुरा।डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण 

वेयरहाउस परिसर,कमरों में कीड़े,दीमक,चूहा आदि विरोधक छिड़काव के आदेश

DDU NEWS 

मथुरा। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आतंरिक निरीक्षण किया।वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश देते हुए निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को परिसर और कमरों में कीड़े,दीमक,चूहा आदि विरोधक छिड़काव करते रहने को कहा।डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने सीसीटीवी कैमरों भी देखे।ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी अवश्य चेक करते रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे।निरीक्षण में डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह,बलवीर सिंह धनगर जिला उपाध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस,मोहित ठाकुर जिला सचिव समाजवादी पार्टी,मुनेन्द्र सिंह निगम जिला सचिव बहुजन समाज पार्टी, सोनू ठाकुर अध्यक्ष जिला लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी, शिवचरन तोमर जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभगा गुरलवीर सिंह, ए0ई0 वीके शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*