सत्य प्रकाश,DDU NEWS

फरह। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बरारी ओमवती फार्म हाउस सभागार में संगठन सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष ओझा द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रही मनीषा पाराशर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रव्यापी संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन कर रहा है। यह आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को गांव-गांव तक पहुंचाएं और आम जनता को इस अभियान से जोड़ें। मनीष ओझा ने कहा कि पार्टी संगठन जनता के बीच सकारात्मक बदलाव का सेतु है। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार लाभर्थियों से संपर्क करते रहें। बैठक की संचालकता नरेश कटारा ने की । बैठक में सुरेश तरकर सतीश चंद्र शर्मा वीरेंद्र कुंतल हेमंत ओम प्रकाश योगेश गॉड आकाश राजाराम पूरन राणा गुड़िया देवी चेतन अजय पंकज जमालपुर विष्णु तरकर परखम एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे






