मथुरा।देश को सही दिशा देने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक : पं. नवीन गौड़

DDU NEWS

मथुरा। गोवा प्रवास के दौरान वरिष्ठ हिंदूवादी नेता पंडित नवीन गौड़ ने राजभवन में गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच देशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पंडित नवीन गौड़ ने राज्यपाल से बातचीत में कहा कि यदि देश को सही दिशा में आगे बढ़ाना है, तो युवाओं का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा ही उन्हें यह समझने की क्षमता प्रदान करती है कि कौन-से कार्य राष्ट्रहित में हैं और कौन-से नहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल अपने समाज या प्रांत के हित की नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के कल्याण की सोच रखनी चाहिए। कहा कि अब समय आ गया है कि युवा वर्ग शिक्षा प्राप्त करने के बाद जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें, जिससे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को विश्वगुरु बनाना साकार हो सके। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों में ईमानदारी, सम्मान, सहानुभूति और जिम्मेदारी जैसे नैतिक मूल्यों का विकास होना चाहिए, ताकि वे जीवन में सही निर्णय ले सकें। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुधरती हुई कानून व्यवस्था की भी सराहना की और यह जानकारी दी कि उनके चाचा आज भी काशी में निवास करते हैं। इस अवसर पर पंडित नवीन गौड़ के सहयोगी राहुल फौजदार भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*