मथुरा।जीएलए के विधि छात्र रौनक का राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम कीर्तिमान

डीके गोस्वामी, DDU NEWS 

मथुरा।जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के विधि संकाय के अंतिम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र रौनक उपमन्यु ने राष्ट्रीय स्तर पर जीएलए की उत्कृष्ट की शिक्षा की छाप छोड़ी है। रौनक ने अब तक देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में आयोजित 279 बहस (डिबेट) प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से 251 में प्रथम पुरस्कार जीतकर वे देश के पहले ऐसे छात्र डिबेटर बन गए हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल जीएलए विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

रौनक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में प्रथम पुरस्कार, आईआईटी दिल्ली में प्रथम पुरस्कार, तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भी उन्होंने अव्वल स्थान हासिल किया, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सांसद राजीव शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया।

पिछले 25 दिनों के भीतर ही रौनक ने आठ प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लौह मनवाया है। इन प्रतियोगिताओं में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हिंदू कॉलेज प्रमुख रहे, जिनमें से हिंदू कॉलेज में उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं पुरस्कृत किया।

रौनक उपमन्यु एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के सुपुत्र हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*