आदर्श गाँव योजना के तहत मोमबत्ती उत्पाद प्रशिक्षण का समापन

सूर्या फाउण्डेशन आदर्श गाँव योजना द्वारा महिला स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फरह।डीके गोस्वामी

गाँव में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मोमबत्ती उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मुनेश द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 26-28 सितम्बर तक फरह ब्लॉक के गाँव पिंगरी की 20 महिलाओं को दिया गया।

प्रशिक्षण के उद्देश्य
महिला स्वावलम्बन : महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने और उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना। कौशल विकास : महिलाओं को मोमबत्ती उत्पाद बनाने के कौशल में प्रशिक्षित करना। रोजगार के अवसर : महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें अपने व्यवसाय को शुरू करने में मदद करना। आदर्श गाँव योजना द्वारा आयोजित यह यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला स्वावलम्बन को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी और महिलाएं लखपति दीदी बनकर समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।
इस प्रशिक्षण शिविर के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में आर्येद्र प्रान्त ग्राम विकास प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा,जावित्री ग्राम संगठन अध्यक्ष पिंगरी व समूह की बहने उस्थित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*