रिफायनरी पुलिस ने एक दिन में 1 लाख तीस हजार पांच सौ रुपये के 35 चालान किए

मथुरा।थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा यातायात का पालन न करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर एक ही दिन में 1,30,500 रुपये के कुल 35 चालान किये गये।थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया इंडस्ट्रियल एरिया साइट बी व हाईवे पर में यातायात का पालन न करने वाले अतिक्रमणकारी वाहन ट्रक और टैंकरो का चालान किया गया है।बताया अपर पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कर्तव्यनिष्ठा के क्रम में अभियान चलाकर एक ही दिन में कुल 35 चालान किये गये।महिला उनि मोनालिसा सिंह कुल 19 चालान 77500 रुपये और उप नि ललित कुमार कुल 11 चालान 28000 रुपये एवं उ0नि0 सुरेशचन्द्र कुल 05 चालान 25000 रुपयों का चालाना किया गया।






