गौ सेवा आयोग के सदस्य ने ग्रामीण युवाओं से गोपालन का किया आह्वान
गोबर गैस और गाय के गोबर से अन्य उत्पाद तैयार करके कर सकते हैं आजीविका

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में गोपूजन और स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता हुई। गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने ग्रामीण युवाओं से रोजगार के लिए गाय को सबसे अच्छा विकल्प बताया। कहा कि गोबर गैस प्लांट और गोबर से बने उत्पाद तैयार करके गांव के युवा बेहतर रोजगार हासिल कर सकते हैं।
दीनदयाल स्थित धाम स्थित कामधेनु गौशाला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, स्मारक निर्देश सोनपाल ने किया ।
गोपूजन के साथ शुरू हुई स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार बेसहारा गोवंश को बेहतर सहारा दे रही है, पालकों को 50 रुपये प्रति पशु भी हर दिन दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं से गौ सेवा से जुड़कर बेहतर रोजगार हासिल करने को कहा।
इस दौरान क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, डा. दिनेश, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, महीपाल सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अभिजीत मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर राकेश शर्मा,गोविंद शर्मा आगरा, विजय पाठक समेत काफी संख्या में गोपालक आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजयी गोपालकों पुरस्कार भी दिए गए।






