पंडाल का किया निरीक्षण इमरजेंसी गेट बनाने के निर्देश
देवेन्द्र गोस्वामी, DDU NEWS

फरह। डीएम और एसएसपी ने दीनदयाल धाम में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े इंतजाम परखे हेलीपैड से लेकर स्मारक और जनसभा स्थल पर जाकर हर व्यवस्था का निरीक्षण किया
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीनदयाल धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में शामिल होने आ रहे हैं ।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मेला प्रसार में व्यापक तैयारी की गई है हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है जबकि विराट युवा सम्मेलन का मंच तैयार हो गया है। शाम को डीएम सीपी सिंह एसएसपी श्लोक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से जुड़े समूचे कार्यक्रम का ब्यूरो जाना और निरीक्षण किया।
हेलीपैड पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए, आसपास खेतों की मेंड़ पर खड़ी घास को हटाने के निर्देश दिए
डीएम और एसएसपी ने स्मारक में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जोड़ी व्यवस्था को देखा और पदाधिकारी से जानकारी ली।

इसके बाद अधिकारियों ने विराट युवा सम्मेलन स्थल पर जाकर निरीक्षण किया सभी व्यवस्थाएं समझी और कुछ बदलाव के लिए निर्देश दिए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की संभावित बैठक करने और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े स्थलों को भी देखा और बदलाव के सुझाव दिए।इस दौरान सीडीओ मनीष मीणा, एडीएम फाइनेंस पंकज वर्मा, एसडीएम अभिनव जे जैन,एसपी सिटी राजीव कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, बीडीओ नेहा रावत,सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा,मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल, शर्मा,कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक,सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग,स्मारक निदेशक सोनपाल,प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह मौजूद रहे।






