मथुरा।रिफाइनरी मजदूरों ने काली पट्टी बांध कर किया कार्य,ईडी एच आर मुर्दाबाद’ के नारे लगाए

DDU NEWS 

मथुरा। पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मथुरा रिफाइनरी प्लांट, रिफाइनरी टाउनशिप , टाउनशिप हॉस्पिटल और स्वर्णजयंती अस्पताल के संविदा मजदूरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और कार्यदिवस के उपरांत रिफाइनरी मुख्यद्वार पर सभा कर रिफाइनरी प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए । सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ मजदूर नेता शिवदत्त चतुर्वेदी ने करते हुए कहा कि जिस मथुरा रिफाइनरी को इंदिरा गांधी जी ने आधुनिक मंदिर कहा था उसे ठेकेदारों और अधिकारियों के अपवित्र गठजोड़ ने मजदूरों की पारिश्रमिक चोरी से काले धन की फैक्ट्री बना दिया है ।

यूनियन के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि सेवा सुरक्षा आदि के जरिए पारिश्रमिक लुट पर रोक का तंत्र विकसित करने के लिए जो सहमति बीते बर्ष बनी थी, अब तक उसकी स्थापना नहीं हो सकी है जिससे मजदूर त्राहि त्राहि कर उठे हैं । वर्तमान ईडी और एचआर लुटेरे ठेकेदारों और अधिकारियों पर अगर लगाम लगाने से विरत हैं तो मानना पड़ेगा कि कहीं न कहीं इस महा अपराध में उनकी सम्मति है । इस अपराध की समाप्ति के लिए सेवा सुरक्षा का तंत्र बनने तक आंदोलन जारी रहेगा ।

रविवार को यूनियन के नेतृत्व में सांसद हेमा मालिनी जी के कार्यालय पर हस्तक्षेप याचिका प्रस्तुत की जाएगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*