DDU NEWS

मथुरा। औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी मथुरा में उद्यमियों से रिश्वत माँगने और उत्पीड़न करने के आरोपों में फँसे प्रदूषण विभाग के कर्मचारी दो कर्मचारियों को प्रदूषण विभाग द्वारा बर्खास्त कर दिया गया। बीते दिन औद्योगिक साइट बी में प्रदूषण विभाग के दो संविदा कर्मचारियों द्वारा रेगुलर चेकिंग के नाम पर तीस हजार की रिश्वत की मांग की और न देने पर नोटिस भेज फैक्ट्री को सील करने की धमकी दी गई।जिसका फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में वीडियो ऑडियो सहित रिकॉर्ड हो गया।जिसकी शिकायत रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रदूषण विभाग के सेक्रेटरी मेंबर और चेयरमैन लखनऊ को कर दी।प्रदूषण विभाग के मेंबर सेक्रेटरी के हस्तक्षेप केके सारस्वत,जेआरएफ प्रोजेक्ट और जितेन्द्र सिरोही फील्ड अटेंडेंट को बर्खास्त कर दिया गया है।कार्रवाई की रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सराहना की।एसोसिएशन अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कहा यह साबित करता है कि यदि हम एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ तो भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह टर्मिनेशन पूरे प्रदेश के लिए एक कड़ा संदेश है।
संगठन ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए माननीय सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि भविष्य में भी संगठन पारदर्शिता व ईमानदारी के लिए इसी दृढ़ता से संघर्ष करता रहेगा।
वर्जन
औद्योगिक क्षेत्र साइट बी रिफायनरी में फैक्ट्री संचालकों से रिश्वत मांगने के मामले में विभागीय जांच के बाद बोर्ड सेक्रेट्री मेंबर लखनऊ संजीव सिंह के आदेशानुसार दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
पंकज यादव,आर ओ
प्रदूषण विभाग,मथुरा






