चार दिवसीय मेला में होंगे सांस्कृतिक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादाई कार्यक्रम
कलश यात्रा, हवन, कुश्ती दंगल, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और महिला संगीत होंगे आकर्षण का केंद्र
देवेन्द्र गोस्वामी,DDU NEWS

दीनदयाल धाम। 18 सितंबर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला को आकर्षक बनाने के लिए संयोजक और सह संयोजकों मनोयोग से सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री के विराट युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भी व्यापक तैयारी की जाएगी।
यह निर्णय शुक्रवार को दीनदयाल धाम में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित महोत्सव मेला की बैठक में लिया गया। कार्यक्रमों के संयोजक और सह संयोजकों के साथ हुई बैठक में सर्व व्यवस्था प्रमुख एडवोकेट नीरज गर्ग ने चार दिवसीय मेला के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मेला शुभारंभ के अवसर पर 18 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी, हवन के साथ मेला का शुभारंभ होगा। इस दिन रंगोली प्रतियोगिता, रंगमंचीय कार्यक्रम रसिया दंगल का भी आयोजन होगा।
स्मारक निदेशक सोनपाल जी ने बताया कि दूसरे दिन जन्मोत्सव हवन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विराट युवा सम्मेलन और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष- दंगल संयोजक सुल्तान सिंह तरकर ने बताया कि मेला के तीसरे दिन शनिवार को गो पूजन, संगोष्ठी मेला, लोकगीत प्रतियोगिता और विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और जिकड़ी भजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भीकम चंद दुबे ने बताया कि मेला के चौथे दिन राष्ट्र निर्माण की परिपेक्ष्य में नारी और उसका सर्वकालिक योगदान विषय पर संगोष्ठी होगी। दोपहर में कुश्ती दंगल और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यक्रमों के संयोजक और सहसंयोजकों से मेला को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तैयारी करने को कहा।
बैठक में महिपाल सिंह, अशोक शर्मा, जगमोहन पाठक, रीनासिंह, कमलेश सिंह, हरिओम पाठक, रामनरेश उपाध्याय, भद्रपाल सिंह, नरेंद्र पाठक, विजय पाठक, श्रवण शर्मा, देवी प्रसाद पाठक, राजदर्शन पचौरी, चिंतामणि, निरंजन कटारा, मुकेश गौड़,रविंद्र सिंह तरकर,सुरेश तरकर,नरेश कटारा,पारस ठाकुर,भोला चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने किया।






