देवेन्द्र गोस्वामी,DDU NEWS

दीनदयाल धाम। 37 वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली बेटियां मध्य प्रदेश के बैतूल में खेल दिखाएंगी। वहीं, बालक वर्ग के बाल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले बालक भी बैतूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
दीनदयाल धाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीते दिन क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत के अलावा उत्तराखंड प्रांत के करीब 400 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी।
प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि बालक वर्ग की अंडर 14 प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि बालिका 19 वर्ष वर्ग में बेटियों ने भी स्वर्ण पदक कब्जाया।
उन्होंने बताया कि बालक और बालका वर्ग की यह दोनों टीमें अब अखिल भारतीय स्तर पर बैतूल, मध्य प्रदेश में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।
विद्यालय टीम की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, प्रबंधक नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य और स्मारक के निदेशक सोनपाल जी के अलावा आचार्य और भगिनियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।






