धाम मेले में मुख्यमंत्री आगमन की तैयार तेज,लगने लगे पंडाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितम्बर को दीनदयाल धाम में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

दीनदयाल धाम।देवेन्द्र गोस्वामी


पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित महोत्सव की तैयारी तेज हो गई हैं।चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 18 सितंबर से हवन और कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। ऐसे में मेला परिसर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है।फरह- परखम मार्ग को अस्थाई दुकानों के लिए तैयार किया जा रहा है, बल्लियों से दुकान बनाने को मजदूर जुटे हुए हैं। झूले और अन्य खेल तमाशों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा ने बताया मेला में 300 से अधिक दुकानें आएंगी सभी दुकानदारों को जमीन आवंटित करने का काम चल रहा है। और मेले की तैयारियां चल रहीं हैं।

मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व पुलिस-प्रशासन ने परखीं मेले व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को दीनदयाल धाम आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को परखने में जुट गए हैं। गुरुवार को एसपी सिटी और एसपी यातायात ने स्मारक निर्देशक सोनपाल साथ व्यवस्थाओं को।लेकर चर्चा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*