दीनदयाल धाम।पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेले में संबोधन देंगे योगी आदित्यनाथ 

19 सितंबर को युवाओं को करेंगे संबोधित दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम

चार दिवसीय मेला का शुभारंभ होगा 18 को, भजन संध्या के साथ 21 को होगा समापन

देवेन्द्र गोस्वामी, DDU NEWS 

दीनदयाल धाम। चार दिवसीय मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहभागिता करेंगे। 19 सितंबर को आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री दोपहर को शामिल होंगे। चार दिवसीय मेले का शुभारंभ कलश यात्रा से और समापन भजन संध्या के साथ होगा।

यह जानकारी देते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि चार दिवसीय मेले के आयोजन से जुड़ी तैयारी शुरू हो गई है। 19 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति महोत्सव में विराट युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। दोपहर 12 से आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 18 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगा, जबकि समापन 21 सितंबर को शाम सात बजे भजन संध्या के साथ किया जाएगा।

महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चार दिवसीय मेला को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।मेला परिसर को सजाने का काम शुरू हो गया है, प्रदर्शनी स्थल तैयार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*