दीनदयाल धाम।बालक और बालिकाओं के हुए मैच, मेंट्रिन गद्दों पर दबोचे गए विरोधी खिलाड़ी

बाल, किशोर और तरुण वर्ग में हुए जोरदार मुकाबले, तालियों से गूंजा परिसर

देवेन्द्र गोस्वामी,DDU NEWS

दीनदयाल धाम। मथुरा और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीमों के दांत खट्टे कर दिए। विपक्षी को मात देकर अंक बटोरे तो परिसर तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। एक- एक अंक के लिए खिलाड़ी पसीना बहाते दिखे मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने को मिला। बाल, तरुण और किशोर वर्ग में बालक- बालिकाओं के मुकाबले हुए। गद्दों पर खिलाड़ियों ने अंक बटोरने के लिए जमकर पसीना बहाया और विपक्षी टीम को परास्त करने के लिए चपलता और तेजी दिखाई। मथुरा जनपद और उत्तराखंड प्रांत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विपक्षी पस्त हो गए पहले दिन दीनदयाल धाम, हनुमान प्रसाद धानुका वृंदावन और धामपुर-उत्तराखंड का दबदबा रहा।

मैच के दौरान कबड्डी प्रभारी अशोक चौहान, सह प्रभारी जगबीर सिंह के अलावा निर्णायक धर्मेंद्र, नवीन, प्रमोद, सत्येंद्र, दिनेश, हरस्वरुप, मनोज, वरुण, सुनील, पूर्णिमा, रेनू और सुमन का योगदान रहा, जबकि अतिथि के रूप में खेल क्षेत्रीय खेल संयोजक रविंद्र मोहन, सह संयोजक प्रेम शंकर, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह,रीना सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*