फरह।किसानों को समय से खाद,बीज और पानी न मिलने की समस्या को लेकर ज्ञापन

देवेन्द्र गोस्वामी, DDU NEWS 

फरह। फसल के लिए खाद, बीज और पानी के इंतजाम के अलावा बेसहारा गोवंशी की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एडीओ को ज्ञापन सौंपा। फसल बुआई से पहले समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई

मंगलवार दोपहर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष पंकज जादौन के नेतृत्व में ब्लाक पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम किसान समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन एडीओ विजय सारस्वत को सौंपा।

ज्ञापन में अगले माह रवी सीजन की बुवाई से पहले डीएपी, यूरिया के अलावा पानी और बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में खाद, बीज और बिजली समस्या की वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है, अगर समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे ।

ज्ञापन में बेसहारा गोवंश की समस्या का समाधान, जल भराव की समस्या को दूर करने के अलावा वर्षा से खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान भारतीय किसान संघ के मंत्री अनुज रावत, जिला कोषाध्यक्ष पोहप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह तरकर, गजेंद्र सिंह एडवोकेट पूर्व प्रधान, गौरव सिंह, सुरेश सिंह चौहान, ओमवीर यादव, भगत सिंह, हर्षित तिवारी, लक्ष्मण सिंह, योगेश गौड़, दिनेश रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*