टाउनशिप।बाढ़ के पानी में डूबकर 8 भैंस मरीं

सत्यप्रकाश,DDU NEWS 

टाउनशिप । गांव बाद में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ भैंसों की मौत हो गई है। सोमवार शाम स्थानीय गांव निवासी योगेश पहलवान के बाड़े में बाढ़ का पानी भर गया। उन्होंने पानी में बंधी भैंसों को ऊंचे स्थान पर ले जाने के लिए खोला, इतने में भैंस बरेली हाईवे के निकट खाई में घुस गईं। जहां वे गहरे पानी में डूब गईं। आठों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मंगलवार शाम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चार मृत भैंसों को बाहर निकाल दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

इस बीच हाइवे से गुजर रहे वाहनों और स्थानीय लोगों की भीड़ के कारण पुलिस को मुश्किल हो रही थी। पशु पालक को कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*