दीनदयाल धाम।पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 37 वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को मिलती है आगे बढ़ाने की डगर

तीन प्रांतों के करीब 370 खिलाड़ी आज से दिखाएंगे शारीरिक दमखम, 30 निर्णायक सुनाएंगे फैसला

DDU NEWS,देवेन्द्र गोस्वामी 

दीनदयाल धाम। सोमवार देर शाम दीनदयाल धाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों ने शुभारंभ किया।

विद्या भारती के प्रदेश संगठन मंत्री ने क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं को खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने की डगर बताया। क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का देर शाम शुभारंभ हुआ। विद्या भारती के प्रदेश संगठन मंत्री हरीशंकर जी ने ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत से आए करीब 370 खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि निराशा को जीत में बदलने के लिए लड़ना चाहिए।

प्रदेश निरीक्षक नगरीय शिक्षा यशवीर जी ने तीन प्रांतों से आए खिलाड़ियों को टीम भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी धैर्य से अपनी टीम को विजयी बनाने में जुटें। प्रबंधक नरेंद्र कुमार पाठक ने कहां कि हर प्रतियोगिता से खिलाड़ी को सीखना चाहिए, हार से मायूस नहीं होना चाहिए। शुभारंभ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और वंदे मातरम के साथ हुआ। प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बाल, किशोर और तरुण वर्ग में एक-एक दर्जन टीमें सहभागिता कर रही हैं करीब 370 खिलाड़ी तीन प्रांतों से आए हैं। 30 संरक्षक निर्णायक भी प्रतियोगिता में भूमिका निभाएंगे ।

स्मारक निदेशक सोनपाल जी ने बालिका और बालक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाने का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख प्रेम शंकर, रविंद्र मोहन के अलावा प्रमुख कार्यकर्ता,आचार्य अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*