DDU NEWS

टाउनशिप। गंगा सिटी कॉलोनी कोयला अलीपुर रोड में यमुना के बाढ़ का पानी घरों के सामने 2 फुट तक आ गया है। बाढ़ के पानी को घरों में घुसने से रोकने के लिए कालोनीवासियों ने घरों के दरवाजे पर लगभग 2 फुट ऊंची ईंट और मसाले से बांध बना दिया है। जिससे पानी घरों में नहीं घुसे।






