फरह।माल खाने की गिरी छत, शराब पेटी टूटी 

DDU NEWS 

फरह। रविवार दोपहर को अचानक थाने की माल खाने की छत गिर गई गनीमत रही छत गिरने के दौरान माल खाने में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा हादसा हो सकता था।

थाने में माल खाना पुराने भवन में संचालित है इस माल खाने में महत्वपूर्ण अभिलेख और अन्य सामग्री के अलावा आरोपितों से बरामद सामान रखा जाता है। कई दिन से हो रही वर्षा की वजह से पुराने भवन की छत जर्जर हो रही थी कई स्थानों से पानी भी टपक रहा था। दोपहर को अचानक माल खाने की छत धमाके के साथ नीचे आ गिरी इस दौरान माल खाने का ताला बंद होने से हादसा होने से बच गया।आवाज होते ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी मालखाने की तरफ दौड़ पड़े कमरे का ताला खोला तो छत नीचे गिर पड़ी थी इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पॉलीथिन और बांस की मदद से छत को ढक दिया जिससे माल खाने में बारिश का पानी नहीं आ सके। पुलिस कर्मियों का कहना है पुराने भवन के साथ ही नया भवन भी जर्जर हो चुका है जिसकी छतों से आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है।

थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया दोपहर को अचानक माल खाने की छत गिर गई थी इस दौरान माल खाना बंद था यह पुराने भवन में संचालित हो रहा था वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। छत गिरने के दौरान माल खाने में मौजूद सभी अभिलेख और सामग्री सुरक्षित है।मालखाने में रखी कुछ शराब की पेटियां टूट गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*