मथुरा।ट्रक हटाने की कहा तो आरोपितों ने कर दी मारपीट

DDU NEWS 

मथुरा। रास्ते में खड़े ट्रक को हटाने की कहना चालक और उसके साथी को महंगा पड़ गया। आरोपितों ने दोनों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और धमकी देकर भाग गए।

थाना रिफाइनरी में दर्ज कराई प्राथमिकी में गांव भाहई निवासी हरिश्चंद्र पुत्र जगदीश ने कहा है कि वह चार सितंबर की शाम सात बजे साथी गोविंद पुत्र शेर सिंह के साथ ट्रक लेकर मथुरा से गांव लौट रहा था। बरारी में विजय गौड़ की मार्केट के सामने ट्रक खड़ा था। उसने ट्रक हटाने के लिए साहब सिंह से कहा तो गाली गलौज कर दी। साहब सिंह धर्मपाल, विजय और दिगंबर ने उसे और उसके साथी गोविंद को लाठी डंडों से पीट डाला। जान से मारने की धमकी दी। थाना अध्यक्ष अजय वर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*