DDU NEWS

मथुरा। वर्षा के मौसम में पशु चोर सक्रिय हो गए हैं। गांवों में पशु चोरी की घटनाएं भी प्रकाश में आने लगी है। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव छड़़गांव से अज्ञात चोर घेर से 34 बकरियां चुरा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बकरी चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव छड़गांव निवासी रमजो पुत्र चंदन ने थाना रिफाइनरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार बीती रात गांव से आधा किलोमीटर दूर बने अपने घेर में सो रहा था। 36 बकरी भी वहां मौजूद थी। रात दो बजे के करीब अज्ञात चोरों ने बकरियां मेटाडोर में लाद लीं। वाहन स्टार्ट होने पर आंख खुली तो 34 बकरियां नहीं थी, उसने शोर मचाया, तब तक चोर वाहन और बकरियां लेकर चले गए। इसके बाद उसने डायल 112 पर करीब 2:25 बजे फोन मिलाया, लेकिन लगा नहीं। इसके बाद 3:25 बजे फोन मिलाया, तब भी नहीं लगा। थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया 34 बकरियां चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कराई जा रही है।






