सत्य प्रकाश, DDU NEWS

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, मैराथन दौड़, स्वच्छता अभियान और प्रदर्शनियां आयोजित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। शुक्रवार को भाजपा के जिला संगठन ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मथुरा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया। सेवा सप्ताह के विषय में अशोक कटारिया जिला प्रभारी और मांट विधायक राजेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता इन 15 दिनों में रक्तदान शिविर, मैराथन दौड़, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम और प्रदर्शनियां आयोजित करेंगे।अशोक कटारिया जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए ठोस योजना एवं समर्पण आवश्यक है। विधायक अंजुला माहौर ने सेवा पखवाड़ा की रूप रेखा पर दिशा निर्देश दिए। कार्यशाला का संचालन महिपाल परखम ने किया। इस अवसर पर राजेश चौधरी मांट विधायक पूरन प्रकाश बलदेव विधायक सालग्राम बटिया फरह चेयरमैन मुकेश जिला अध्यक्ष अजय परखम सतपाल चौधरी आकाश अमन ठाकुर गजेंद्र चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






