फरह।छप्पन भोग से सजा गणपति का पंडाल, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

डीके गोस्वामी, DDU NEWS

फरह। कस्बा में प्राइमरी स्कूल के समीप सजाए गए पंडाल में भगवान गणपति को छप्पनभोग लगाए गए, फूल बंगला सजाया गया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की देर रात तक लाइन लगी रही। आरती के बाद प्रसाद भी बांटा गया।

गणेश महोत्सव समिति ने 15 वें गणपति पंडाल में पहली बार श्याम वर्ण में भगवान गजानन को विराजमान किया था। शाम को यहां छप्पन भोग सजाए गए, पंडाल को फूलों से सजाया गया। दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगने लगी। रात को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मोहन वर्मा ,एडवोकेट नीरज गर्ग, हिमांशु अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अजय अग्रवाल राजेश अग्रवाल,पंकज बजाज सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*