मथुरा।झूलत अँगना राधा प्यारी, छठी महोत्सव आनंद भारी..

हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि में धूमधाम से मनाया राधा रानी का छठी महोत्सव

DDU NEWS

मथुरा। वंशी अवतार हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि (हिताचार्य पीठ : श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम में शुक्रवार के दिन वृषभानु दुलारी राधा रानी का छठी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठी महोत्सव पर तारा महल में हिताचार्य पीठ के महंत दम्पति शरण महाराज के पावन सानिध्य में अलग-अलग प्रांतों से आए भक्तों ने मंगल बधाईयों के मध्य आनंद लिया एवं खेलन मुखिया ने समाज गायन एवं छठी महोत्सव की बधाई गायन में झूलत अंगना राधा प्यारी, छठी महोत्सव आनंद भारी…पद गायन किया। हिताचार्य पीठ श्रीजी मंदिर बाद ग्राम के महंत दम्पति शरण महाराज ने बताया कि महाप्रभुजी की जन्मभूमि में राधा रानी का जन्मोत्सव एवं छठी महोत्सव बड़े ही आनंद के साथ मनाया गया है, आज के पावन पर्व पर भक्तों को खूब बधाईयाँ लुटाई गई हैं। दूर-दराज से आए भक्तों ने छठी महोत्सव में जमकर आनंद लिया एवं सैकड़ों भक्तों ने छठी महोत्सव की भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर छिंगा भगत, दिनेश सिंह तरकर, अशोक वैद्य, राकेश, मोहित, भिक्की, दीनबन्धु दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*