फरह।प्रमाण पत्र बने तो दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर छाई खुशी

DDU NEWS

फरह। ब्लॉक सभागार में दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर लगाया गया प्रमाण पत्र बनाए गए प्रमाण पत्र बने तो दिव्यांग बच्चे खुशी से चहक उठे समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बीते दिन गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बीडीओ नेहा रावत ने कहा खराब मौसम में दिव्यांग बच्चों को लाने वाले अभिभावक बधाई के पात्र हैं समेकित शिक्षा दिव्यांग बच्चों के भविष्य को समर्पित है शिविर में पचास बच्चों का प्रमाण पत्र बनाने का लक्ष्य था लेकिन सौ दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए गए।खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप ने कहा दिव्यांग बच्चे भी परिषदीय शिक्षा का एक अंग हैं उन्हें भी जीवन संवारने का पूरा अवसर प्राप्त है इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में बीडीओ नेहा रावत,खंड शिक्षा अधिकारी विनयप्रताप, एडीओ पंचायत थान सिंह,विशेष शिक्षक सदाशिव, राघव , ममता सहित ब्लॉक का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*