फरह।आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत 

DDU NEWS

फरह। रविवार सुबह गांव पींगरी में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मृत्यु हो गई। पीड़ित ग्रामीण ने कर्ज लेकर 20 दिन पहले ही भैंस खरीदी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जोरदार बारिश हो रही थी, इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकी और गांव निवासी महेंद्र सिंह की भैंस पर जा गिरी। नीम के पेड़ के नीचे बंधी भैंस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तत्काल मर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*