रिफाइनरी।कोर्ट के आदेश पर लिखा सड़क हादसे का मुकदमा 

DDU NEWS

रिफाइनरी। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर सड़क हादसे की प्राथमिक की दर्ज की गई। अज्ञात वाहन चालक पर कार चालक को टक्कर मारकर घर करने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

भरतपुर नगर के मानव भारती स्कूल के पास नीमदा गेट निवासी चितांशु ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या दो के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी में चितांशु का कहना है कि पिता जयप्रकाश मथुरा के नंबर वाली ईको कार पर चालक की नौकरी करते थे। 17 जून की सुबह छह बजे कार को लेकर स्वामी के कहने पर आगरा जा रहे थे। थाना रिफाइनरी के अंतर्गत गांव बाद पर बने पुल से आगे पुलिया के पास अचानक कार का पिछला पहिया पंचर हो गया। पहिये को खोलकर पिताजी पंचर लगवाने के लिए दुकान पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने पिता को टक्कर मार दी, शरीर में काफी चोटें आई। आरोपित चालक हादसा करके भाग गया। जानकारी पर वह पिता को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गया, जहां से डाक्टर न होने पर भरतपुर ले गए। भरतपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां तेजा हास्पिटल में आपरेशन हुआ। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*